Chhattisgarh
कोरबा शिवाय हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, जरूरतमंदो की सेवा
सतपाल सिंह की खबर
कोरबा शिवाय हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, जरूरतमंदो की सेवा
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजन
कोरबा जिले के नए बस स्टैंड के पास स्थित मल्टीस्पेसलिस्ट शियाव हॉस्पिटल में बीते रविवार को विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त शिविर में सिख,सिंधी और अन्य समाज के कुल 92 लोगों ने रक्तदान किया। बात करे आंकड़ों की तो यह एक दिन में कोरबा जिले में अब तक का सबसे बड़ा से रक्तदान है। शिवाय हॉस्पिटल की इस पहल से जरूरतमंदों की आसानी से रक्त की व्यवस्था हो पाएगी। शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार किया गया वहीं लोगों ने इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम की प्रशंसा की।





