CCTV वीडियो: बाइक सवारों ने महिला के गले से खींची चैन, टूटने तक घिसटती रही महिला

न्यायधानी बिलासपुर में एकबार फिर चेन स्नेचर्स सक्रिय हो गए हैं। राह चलती महिलाओं को ये स्नेचर्स निशाना बना रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनका गिरोह सक्रिय है। ताजा मामले में तोरवा क्षेत्र की महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हुई है। जिसका CCTV फूटेज भी सामने आया है। बीते 5 महीने में चेन स्नेचिंग और लूट के ऐसे दर्जनभर मामले सामने आ चुके हैं। इधर पुलिस अब तक आरोपियों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है।

दरअसल, न्यायधानी बिलासपुर में एक के बाद एक चेन स्नेचिंग और लूट की घटना सामने आ रही है। वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है। राह चलते लोग इसके सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। गिरोह इसमें महिलाओं को ज्यादातर निशाना बना रहा है। ताजा घटनाक्रम में तोरवा की महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हुई है। महिला घर से बाजार जाने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। गले से चेन टूटते तक आरोपी महिला को घसीटते रहे।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की है। हालांकि, ये कोई पहली घटना नहीं है जब चेन स्नेचिंग गिरोह ने इस तरह वारदात को अंजाम दिया है। बीते 5 माह में चेन स्नेचिंग और लूट के ऐसे करीब दर्जनभर मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें लखराम में एक महिला, तखतपुर के बीजा में एक महिला, मस्तूरी के लावर में एक महिला और हिर्री के मुरू में एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हुई है। इसी तरह मस्तूरी और कोनी क्षेत्र में भी लूट के ऐसे ही मामले सामने आये हैं। जिसमें वाहन सवारों को आरोपियों ने निशाना बनाया है।

गौर करने वाली बात ये है कि, अधिकांश मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा है। लिहाजा किसी एक गिरोह के वारदातों में शामिल होने की भी आशंका है। हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। आरोपी लगातार वारदात के साथ पुलिस को चकमा और चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो उन्हें वारदातों में किसी एक ही और बाहरी गिरोह के शामिल होने की आशंका है। जो शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस अब जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने की भी बात कह रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *