Chhattisgarhछत्तीसगढ

Sushasan Tihar: सुशासन तिहार में बवाल… बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, बैरिकेड फेंके, VIDEO वायरल

Sushasan Tihar: रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम के सुशासन तिहार शिविर में जमकर मारपीट हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक के सामने भिड़ गए। हालत इस कदर बिगड़ गए कि भड़के बीजेपी ने कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकट को पटक दिया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया। जिसके बाद स्थिति को काबू किया गया।

डबल ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: लूट की साजिश में पति-पत्नी की हत्या, सराफा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार

इस घटना क्रम का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार्यकर्ता गुस्से में आकर मंच पर हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट पटकर कर जमकर किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन तिहार अ​भियान के तहत समाधान कैंप का आयोजन बिरगांव नगर निगम कैंपस में आयोजित किया गया था। लेकिन शिविर में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति के बाद माहौल​ बिगड़ गया।

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, चार IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सुशासन तिहार में विवाद को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। कभी ग्रामीण सरकारी अफसरों को बंधक बना लेते हैं तो कभी विधायक सांसद अफसरों को खुले मंच से सस्पेंड करने के आदेश दे रहे हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से पहला मामला सामने आया था जहां पट्टे की मांग को लेकर आक्रोशित हुए लोगों ने सरकारी अफसरों को भवन में बंधक बनाकर रख लिया। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई भी की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026