Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : इलाज के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी नर्सिंग होम और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थी। वह पति ईश्वर साहू के साथ उपचार के लिए पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि वहां जांच के दौरान डॉक्टर नेहल झा ने महिला को बच्चेदानी में समस्या बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके साथ ही कथित तौर पर डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल मातृका नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने की बात कही।

OBC आयोग अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा: CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

परिजनों के मुताबिक, महिला को बाद में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपये भी जमा कराए गए। इसके बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एनस्थीसिया दिया गया। परिजनों का कहना है कि एनस्थीसिया दिए जाने के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने के बजाय उसे जल्दबाजी में दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी।

CG NEWS : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिना उचित रेफरल दस्तावेज और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी किए महिला को निजी कार से सिम्स भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के बेटे मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही और एनस्थीसिया देने के बाद उचित निगरानी नहीं रखने के कारण उसकी मां की जान गई है। परिजनों ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच कराने की मांग भी की है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026