NATIONALKorba

विश्व पर्यावरण दिवस पर सियान गुड़ी कोरबा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर सियान गुड़ी कोरबा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सियान गुड़ी कोरबा, जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सियान (बुजुर्ग) सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाज को हरित और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बुजुर्गों ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया।

सियानों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जैविक खेती, पारंपरिक जल संरक्षण उपायों और स्थानीय पौधों के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में हरित वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सियान गुड़ी के बुजुर्गों ने संदेश दिया कि “सियानों का अनुभव और युवाओं का उत्साह मिलकर हरित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण कर सकता है।”

कार्यक्रम का समापन वृक्षारपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

सियान गुड़ी कोरब का संदेश:

“सियान हैं प्रकृति के सच्चे संरक्षक। आइए, उनके अनुभवों से सीखकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं।”

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026