Mrunal Thakur : ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पोस्टर का हुआ दुग्धाभिषेक, मृणाल ठाकुर के फैन्स का क्रेज देख हर कोई हैरान

Mrunal Thakur : वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है और पहले दिन ही करीब 9 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही फैन्स से फिल्म की स्टारकास्ट को खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही महाराष्ट्र में मृणाल के फैन्स ने उनकी फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
प्रदर्शन पड़ा भारी! NEET पेपर लीक मामले में देवेंद्र यादव और कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
बॉलीवुड हीरो की फिल्म के पोस्टर पर डाला दूध
वीडियो में एक फैन कहती हैं, ‘आज तक आपने देखा होगा कि रजनीकांत सर जैसे बॉलीवुड हीरो के प्रशंसक उनकी फिल्मों के पोस्टरों पर पहले दिन दूध उंडेलते हैं। लेकिन आज पहली बार हम ‘खानदेश की रानी’ मृणाल ठाकुर के प्रशंसक उनकी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पोस्टर पर दूध उंडेलेंगे, जो आज रिलीज हुई है।’ इस बीच ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को समीक्षकों से ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिला हैं। जवानी तो इश्क होना है, डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक फिल्म है, जिसमें जस और बानी की कहानी दिखाई गई है, जो परिवार नियोजन के मुद्दों पर हुए विवादों के कारण अलग हो जाते हैं। विदेश में प्रेम संबंध बनाने के दौरान, जस को कई कठिनाइयों और गुप्त साजिशों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, मौनी रॉय और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं। ध्यान देने योग्य है कि जवानी तो इश्क होना है का बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की फिल्म बंदर और राम चरण की फिल्म पेड्डी से टकराव हो रहा है, जबकि पति पत्नी और वो दो, चांद मेरा दिल और भूत बंगला जैसी पुरानी फिल्में भी सिनेमाघरों में चल रही हैं।
CG Ration Card New Rule: ऑनलाइन आवेदन की नई सुविधा शुरू, तुरंत मिलेगा आवेदन नंबर और रसीद
कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डायरेक्टर डेविड धवन की ये फिल्म उनके बेटे वरुण धवन के साथ आई है। वरुण के साथ फिल्म मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म लोगों को उतनी पसंद नहीं आई है और इसे मिला जुला रिव्यू भी मिला है। वरुण अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें जरूर बटोर रहे हैं लेकिन हल्की कहानी को लेकर फिल्म आलोचनाओं में भी घिर गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारत के बाहर फिल्म ने 2 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 11 करोड़ रुपये रही है।





