Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime : नकाबपोश चोरों का आतंक, दो मेडिकल दुकानों में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बालोद : जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने रविवार रात दो मेडिकल दुकान को निशाना बनाया. चोर दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 52 हजार रुपये नकद समेत चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करहीभदर गांव का है. सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ते दिखाई दे रहा हैं.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG Rape Case: विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा; शर्मसार कर देगी घटना…

एक चोर दुकान के अंदर घुस जाता है, जबकि दूसरा बाहर से शटर बंद कर आसपास नजर रखता रहता है. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर मौजूद चोर एक बक्सा लेकर बाहर निकलता है. फिर शटर बंद कर के दोनों फरार हो जाते हैं.

CG Murder News: छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संग्राम: भाई ने भाई की ली जान, इधर ग्रामीण की भी हत्या

एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. पुलिस में घटना की शिकायत की गई है. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अबतक की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026