Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Murder News: छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संग्राम: भाई ने भाई की ली जान, इधर ग्रामीण की भी हत्या

CG Murder News: छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद के चलते हत्या की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई है। बेमेतरा के मुरकुटा गांव में जहां एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, तो वहीं सूरजपुर के करकोटी गांव में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत, 30 जून से पहले मोबाइल पर करें ये जरूरी काम

लाठी से किया ताबड़तोड़ हमला

पहला मामला बेमेतरा जिले के मुरकुटा गांव का है। यहां रहने वाले विद्यासागर नवरंग का अपने ही गांव के गैदलाल नवरंग के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह जब विद्यासागर अपने घर से निकला, तभी आरोपी गैदलाल नवरंग ने उसपर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हमला इतना घातक था कि विद्यासागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाइयों के बीच जमीन विवाद

दूसरा मामला सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के करकोटी गांव का है, जहां जमीन के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। करकोटी गांव में दो भाइयों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

लाठी-डंडों से हमला कर भाई की हत्या

देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आने के कारण छोटे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही झिलमिली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026