ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक के छत्तीसगढ़ विधानसभा “उत्कृष्ट विधायक 2025 ” सम्मान प्राप्त करने पर मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर दी बधाई

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा “उत्कृष्ट विधायक 2025 ” के सम्मान से अलंकृत किए जाने के उपरांत आज रायपुर स्थित निवास पर मुंगेली जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शैलेश पाठक जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लोकनाथ सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील पाठक जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री परमेश्वर सिंह ठाकुर जी, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री श्री कोटूमल दादवानी जी तथा जिला प्रवक्ता श्री मिट्ठू राम यादव जी सहित भाजपा कार्यताओं ने सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं एवं स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर पधारे सभी सदस्यों का श्री कौशिक ने हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाएं मुझे जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता और आप सभी के विश्वास, परिश्रम एवं सहयोग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। पुनः एक बार आप सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026