Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच कई खिलाड़ी एक दूसरे को पीछे करने में जुटे हुए हैं। अब इस साल के आईपीएल में केवल दो और मैच बचे हैं, जो भी इस दौरान आगे निकलेगा, बाजी मार ले जाएगा। इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाका किया है। दुनियाभर के बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तय नहीं है कि वे इस ऑरेंज कैप को जीत ही जाएंगे। साई सुदर्शन और शुभमन गिल उनसे बस थोड़े से ही पीछे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल के आईपीएल में अब तक बना लिए हैं 680 रन
इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हो गए हैं। वैभव ने अब तक 15 मैच खेलकर 680 रन बना लिए हैं। वे 700 रन के जादुई आंकड़े अब महज 20 रन पीछे हैं। उनकी टीम यानी राजस्थान रॉयल्स अब क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है, यानी उन्हें अब एक से दो मैच और मिलेंगे। अगर उनका बल्ला चला तो 700 क्या 800 रन भी उनके लिए ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। वैभव ने अब तक खेले गए मैचों में 55 चौके और 65 छक्के लगा दिए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड हो गया है।
साई सुदर्शन भी नहीं हैं ज्यादा पीछे
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब इस मामले में दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं, जो 15 मैच खेलकर 652 रन बना चुके हैं। उनकी टीम यानी गुजरात टाइटंस भी क्वालीफायर 2 खेलेगी। अब साई के पास भी 700 रन तक पहुंचने का शानदार मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 624 रन बनाए हैं। हालांकि उनका सफर अब खत्म हो गया हे, उनकी टीम भी अब खिताब की दावेदारी से बाहर हो गई है।
शुभमन गिल और विराट कोहली भी ऑरेंज कैप के दावेदार
शुभमन गिल की बात की जाए तो वे भी रेस में हैं। गिल ने अब तक 14 मैच खेलकर 618 रन बना लिए हैं। वे इस वक्त नंबर चार पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान भी अभी एक से दो मैच खेलेंगे, यानी उनके पास भी मौका है कि वे ऑरेंज कैप पर कब्जा करें। हालांकि उन्हें एक बड़ी पारी की जरूरत होगी। लिस्ट में नंबर 5 पर ईशान किशन हैं, जो 15 मैचों में 602 रन बना चुके हैं। लेकिन अब वे बाहर हो गए हैं। विराट कोहली ने भी पूरे 600 रन बना लिए हैं। आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंच गई है, यानी कोहली के पास अब इस सीजन केवल एक ही मैच बचा हुआ है।
Chhattisgarh: राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी
सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंची
इस बीच मैच की बात की जाए तो एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। इसमें पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना दिए थे। इसमें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी भी शामिल थी। उन्होंने 29 बॉल प 97 रन बनाए। इसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वे अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी कई नए कीर्तिमान उन्होंने रच दिए। इसे बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पूरी टीम मिलकर 19.2 ओवर में केवल 196 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 47 रन से मैच जीतकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इसमें जो भी जीतेगा, वो टीम फाइनल में जाएगी, जहां उसका मैच आरसीबी से होगा।






