*जनपद पंचायत मालखरौदा के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती 21 मई, गुरूवार को जनपद पंचायत मालखरौदा के सभा कक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा की अध्यक्षता में मे सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से संबंधित विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। साथ ही कृषि विभाग को खाद बीज की भंडारण, बिजली विभाग को बरसात के पूर्व पेट्रोलिंग व आवश्यक सुधार, शिक्षा विभाग को पुस्तक और गणवेश की समुचित वितरण, ग्रामीण यांत्रिक विभाग को नल जल योजना की सुधार व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाई व अस्पतालों में पीने का पानी तथा साफ सफाई के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित करने के साथ -साथ जनपद पंचायत मालखरौदा के विकास के लिए और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों सहित वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, के 69 हितग्राहियों व परिवार सहायता राशि, जैसे जनकल्याण के सभी पात्र प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया।






