कोरबा – कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास के तहत कार्यवाही, भेजे गए जेल
सतपाल सिंह

कोरबा पुलिस (19 मई 2026) कोरबा – कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास के तहत कार्यवाही, भेजे गए जेल।
अपराध क्रमांक 188/2026,धारा 109(1),296,351(3),3(5) बी एन एस।
आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुये उन्हें नौकरी से निकला गया
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1.चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मनियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
2.राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
घटना का क्रम:
प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वही छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया, उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।






