ChhattisgarhKorba

दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार

दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

 

दीपका, 18 मई। दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले उपचुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। चंद्रलेखा राज पूर्व में एसईसीएल एनसीएच गेवरा प्रोजेक्ट में नर्स के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी वार्ड में जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

 

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार वार्ड में उनकी साफ-सुथरी छवि, सेवा भाव और आम नागरिकों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि चंद्रलेखा राज वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देंगी।

 

नामांकन के अंतिम दिन 18 मई को चंद्रलेखा राज ने अपना नामांकन पर्चा जमा किया। इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कई पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।

 

नामांकन के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जिला मंत्री नोभित साहू, महिला विंग जिलाध्यक्ष चंचल महंत, उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे उपस्थित रहीं। वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, जिला संगठनमंत्री ओम केवट, आनंद वैष्णव तथा प्रस्तावक के रूप में आशीष सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के समग्र विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। चंद्रलेखा राज ने भी वार्डवासियों का आशीर्वाद एवं समर्थन मिलने पर जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

 

*जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी*

*कोरबा*

*मो:- 8319152914*

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026