*मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में मार्शल आर्ट समर कैंप का हुआ समापन*
*समय कैंप में बच्चों ने दिखाए आत्मरक्षा के गुण*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में आयोजित 50-दिवसीय ग्रीष्मकालीन मार्शल आर्ट शिविर का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस शिविर में 6 से 16 वर्ष के 60 बच्चों ने भाग लिया और आत्मरक्षा की बारीकियां सीखीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बाराद्वार नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे रहे। विशिष्ट अतिथियों में जितेश शर्मा उपाध्यक्ष न प बाराद्वार, सुषमा राकेश साहू जनपद पंचायत सदस्य, रुद्रनारायण साहू (सरपंच पलाड़ी कला भी उपस्थित रहे। इन्होने स्कूल के लिए एक इन्वर्टर देने का आश्वासन दिया वहीं मुख्य अतिथि नारायण कुर्रे एवं विशिष्ट अतिथि जितेश शर्मा ने भी स्कूल परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। इन पलों में शिविरार्थियों ने कराटे, ताइक्वांडो और विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने आत्मरक्षा के गुण जैसे- ‘ब्लॉक’, ‘किक’, ‘पंच’ काता के माध्यम से शारीरिक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया ।
वरुण पाण्डे ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और फिट रहने की भावना को बढ़ावा देना और खेल के माध्यम से भी जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह बताना था। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए वहीं शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के संचालक गेंदराम प्रधान ने बताया कि आज ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो रहा है आनेवाले समय में हमारे स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों को रेगुलर रूप से उपरोक्त सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।






