ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के कक्षा-12वीं छात्र-छात्राओं का परिणाम शत् प्रतिशत रहा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डां. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषणा के अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्राचार्या ने बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जिसमें 12वीं की सर्वश्रेष्ठ छात्रों में महिमा साहू 88.6%, श्रेया कंवर 82%, त्रिशिका बजाज 75.4%, आरूषी पाटले 74%, मेहुल राठौर 73%, सौम्या तिवारी 72.4%, सिमरन सिंह 72%, अपूर्व साहू 69%, मानसी खुंटे 65.4%, कृष्णा सिंह राजपूत 62% प्राप्त किए इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का कुशल परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू व शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन का यह शानदार परिणाम है। विद्यालय द्वारा पूरे वर्ष विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास के माध्यम से अतिरिक्त कक्षाएँ (स्मार्ट कक्षा, रोबोटिक्स व सुसज्जित लैब) तथा नियमित परीक्षाओं के माध्यम से परीक्षा हेतु तैयार किया जाता है। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के इस परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं में समस्त सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की गई है, जिसमें समस्त मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। 13 मई 2026 को घोषित इस परिणाम ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के शैक्षणिक उत्कृष्टता के गौरवशाली इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। विद्यालय लगातार शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है तथा आने वाले वर्षों में भी बेहतर परिणाम देने के लिए संकल्पित है।





