NATIONALभारत

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर के शिखर पर पहली बार हुआ ‘कुंभाभिषेक’, PM मोदी बने दिव्य अनुष्ठान के साक्षी

Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. जहां पहुंच पीएम मोदी ने शिव अराधना की और विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया गया. पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया.

Home Loan @ 7.45%

इस मौके को खास बनाने के लिए एयरफोर्स के विमानों ने शानदार हवाई करतब दिखाए. वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी का रोड शो हुआ.

Bilaspur Flight Cancelled: एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को लगा बड़ा झटका, आखिरी वक्त पर रद्द हुई दिल्ली की उड़ान

‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोह संपन्न

गिर सोमनाथ, गुजरात: सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विशेष महा पूजा’ में शामिल हुए. इसके बाद ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं. सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है.

CG Board Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3000 रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र

सोमनाथ मंदिर में एयरफोर्स का हैरतंगेज प्रदर्शन, देखिए वीडियो

सोमनाथ मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में एयरफोर्स के विमानों ने शानदार करतब दिखाए, यहां देखिए वीडियो-

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026