NATIONALअपराधभारत

Suvendu Adhikari PA Murder Case: शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में बंगाल पुलिस की STF ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी हुई है. पश्चिम बंगाल पुलिस प्रेस नोट जारी कर पूरे केस का खुलासा कुछ देर में करेगी. मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात 24 परगना जिले में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी.

Home Loan @ 7.45%

एसईसीएल इंदिरा स्टेडियम परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अराजकता फैलाने की कुसमुंडा पुलिस से कांग्रेस नेता की शिकायत

बिहार के बक्सर से विशाल श्रीवास्तव नामक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के PA पर हुई गोलीबारी के मामले में पश्चिम बंगाल STF ने बिहार के बक्सर जिले से विशाल श्रीवास्तव नामक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है.विशाल श्रीवास्तव को बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के मुफ़स्सिल पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया गया. विशाल श्रीवास्तव को बक्सर के पांडे पट्टी गांव से पकड़ा गया.

विशाल श्रीवास्तव पर 15 से ज़्यादा आपराधिक मामले

विशाल श्रीवास्तव पर 15 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और डकैती के मामले भी शामिल हैं. विशाल श्रीवास्तव बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की हत्या के मामले में भी एक संदिग्ध था. ये छापे बिहार पुलिस, बक्सर पुलिस और बिहार STF के तालमेल से मारे गए थे. पश्चिम बंगाल STF, विशाल श्रीवास्तव को वापस कोलकाता ले गई है.

बलिया के राज सिंह और मयंक को गिरफ्तार

बाकी दो आरोपियों की पहचान राज सिंह और मयंक के रूप में हुई है. राज सिंह बलिया का रहने वाला है. हालांकि वह बक्सर में ही रहता था. वारदात के बाद राज सिंह अयोध्या में छिप कर रह रहा था. कोलकाता पुलिस और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद राज सिंह को गिरफ्तार किया गया.

बंगाल पुलिस पीसी में करेगी खुलासा

गिरफ्तार राज सिंह के बारे में यह पता चला है कि वह चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश में शामिल था. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इन लोगों ने खुद गोलियां चलाई थी या किसी शूटर से चलवाई. फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस कुछ देर में पीसी कर बताएगी.

हावड़ा टोल प्लाजा पर किया था UPI पेमेंट

मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले के जांचकर्ताओं को हावड़ा के एक टोल प्लाजा पर कथित तौर पर हमलावरों द्वारा किए गए यूपीआई भुगतान के रूप में एक अहम सुराग मिला है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

PM Modi Work From Home Appeal : वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील- वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें… 

इसी UPI पेमेंट से एक संदिग्ध के मोबाइल नंबर की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार हमले से कुछ ही समय पहले बल्ली टोल प्लाजा से गुजरी थी और उसमें सवार लोगों ने यूपीआई के माध्यम से टोल का भुगतान किया था. उन्होंने कहा, ‘‘यूपीआई भुगतान से जांचकर्ताओं को संदिग्धों में से एक से जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान करने में मदद मिली. टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में वाहन और उसमें सवार लोगों की तस्वीरें भी रिकॉर्ड हुई हैं.”

हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग गए थे 

पुलिस के मुताबिक, रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक ‘सिल्वर’ रंग की कार ने रोका, जिसके बाद दोपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद लोगों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं. हमले के बाद हमलावर कार छोड़कर एक लाल रंग की कार और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. बाद में अपराध में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं, एक घटनास्थल के पास और दूसरी बारासात में, जो लगभग छह किलोमीटर दूर है.

ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल का हुआ था इस्तेमाल

CID ​​और STF ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त रूप से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. जांचकर्ताओं ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार की पहचान ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल के रूप में की है, जो एक अत्याधुनिक हथियार है और जिसके इस्तेमाल से राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों दोनों में चिंता बढ़ गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026