Chhattisgarhछत्तीसगढ

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

Home Loan @ 7.45%

*मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत 70 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न*

वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने, मेघगर्जन की संभावना रहेगी।11 मई से बादल गरजने की गतिविधी में कमी आएगी। अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Chhattisgarh Pensioners: पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म

राज्य में सबसे अधिक तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सुकमा में 38.8, रायपुर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं कवर्धा में 37.6, बेमेतरा में 38.2 डिग्री, बिलासपुर में 37.4, जगदलपुर में 36.4 डिग्री, रायगढ़ में 37, सरगुजा में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026