Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News – अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी सख्त चेतावनी

रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार और अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आज सीएमएचओ कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी. जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा. रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक डॉक्टर राकेश गुप्ता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.

Home Loan @ 7.45%

करंट का कहर… टूटे तार की चपेट में आया बाइक सवार, आग लगने से जिंदा जलकर मौत

प्रदर्शन के दौरान श्रीकुमार मेनन ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, और आम जनता को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो रही थीं, वर्तमान सरकार में वे पूरी तरह चरमरा गई हैं. उन्होंने कहा कि रायपुर के 70 में से 45 वार्डों में हमर क्लीनिक योजना शुरू की गई थी, जिससे छोटी-मोटी बीमारियों के लिए लोगों को बड़े अस्पतालों की ओर न जाना पड़े, लेकिन वर्तमान में इन क्लीनिकों की हालत खराब है और वहां स्टाफ की भारी कमी है.

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है. हमर क्लीनिकों में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को मेकाहारा और डीकेएस अस्पताल रेफर किया जाता है, इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के अभाव और अव्यवस्था के कारण कई मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं, और अंततः उनकी मौत तक हो जाती है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जब तक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026