ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

ईमलीछापर-कुसमुंडा ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने लिखा पत्र,15 दिन में काम शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी 

सतपाल सिंह

Jas

ईमलीछापर-कुसमुंडा ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने लिखा पत्र,15 दिन में काम शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Home Loan @ 7.45%

 

कोरबा – जिले कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक पर बन रहा ओवर ब्रिज का काम बीते लगभग एक साल ने बंद पड़ा हुआ है। इमली छापर फाटक के लगातार बंद होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता और सर्वमंगला मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री सहित एसपी और कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इमली छापर कुसमुंडा क्षेत्र के मध्य प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य विगत लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र की आम जनता को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात बाधित रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण से दुर्घटनाओं की संभावना निरंतर बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और भी दयनीय एवं जोखिम पूर्ण हो जाती है। यह अत्यंत खेद का विषय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु पर्याप्त बजट फंड स्वीकृत किये जाने के बावजूद संबंधित विभाग एवं ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज तक यह महत्तवपूर्ण जनहित का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

 

अतः भारतीय जनता पार्टी सर्वमगलानगर मंडल कारबों की ओर से विन्रम निवेदन है कि इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करा कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वालों संबंधित अधिकारीयों एवं ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चत की जाए अन्यथा यदि इस संबंध में शीघ्र ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती हैं, और 15 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होता हैं तो भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंण्डल द्वारा आम जनता के सहयोग से उग्र जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी अतः आपसे पूनः निवेदन हैं कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए, इस विषय में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

उक्त पत्र मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कोयला मंत्री, अरूण साव,प्रभारी मंत्री जिला कोरबा, लखनलाल देवांगन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस अधिक्षक कोरबा,एसडीम कटघोरा, थाना प्रभारी कसमुण्डा को प्रेषित किया है। देखें पत्र की कॉपी..

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026