Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत, परिजनों का मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित संकल्प हॉस्पिटल में बीते दो वर्षों से कार्यरत महिला गार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जनरेटर में डीजल भर रही थी, इसी दौरान उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई, जिससे यह हादसा हो गया।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh Police Transfer: रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SI-ASI भी शामिल

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी के विरोध में परिजन संकल्प हॉस्पिटल के सामने सड़क पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे।

कोरबा पुलिस ने गुम हुए 75 मोबाइल लोगों को लौटाए,यदि आपका भी मोबाइल गुम हुआ है तो अपनाए ये आसान तरीका

परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले में बातचीत जारी है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026