Chhattisgarhछत्तीसगढ

भाजपा का प्रदर्शन: महापौर और कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

दुर्ग : जिले के चार नगरीय निकायों में इस साल के आखरी माह में चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में भाजपा जुट गई है। आज भिलाई जिला भाजपा और निगम के भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निगम में जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर और कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मांगों को लेकर एडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh News : फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 303 रायफल का चेंबर फटने से जवान गंभीर घायल

भाजपा ने भिलाई निगम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-53 पर टेंट लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जबकि इसके लिए भाजपा नेताओं को अनुमति नहीं दी गई थी। अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने भाजपा के 26 पार्षदों के साथ भेदभाव, निगम में भ्रष्टाचार और महापौर की एमआईसी के तानाशाही फैसलों को लेकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ टाउनशिप क्षेत्र में विकास हो रहा है। निगम के स्लम बस्तियों में महापौर आज तक पहुंचे ही नहीं हैं।

11 बजे से इस प्रदर्शन की शुरुआत हुई और एक बजे निगम के सामने लगे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा दो गुटों में बटी हुई नजर आई। मंच में सम्बोधन छोड़कर कार्यकर्ता निगम का बैरियर तोड़ने पहुंच गए और मंच से प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते रहे, लेकिन कार्यकर्ता और भाजयुमो नेता निगम के मुख्य द्वार पर लगे बेरियर को तोड़ते रहे। इस आयोजन के लिए पहले ही संगठन ने सभी नेताओं के उपस्थिति के निर्देश जारी कर दिए थे। प्रदर्शन के दौरान मंच पर भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला प्रभारी रामजी भारती, विधायक रिकेश सेन, जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन समेत निगम के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद मौजूद रहे। अंत में प्रदर्शन के बाद सभी प्रभारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026