गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

रायपुर : भीषण गर्मी वाले मई महीने में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है. मौमस विभाग ने प्रदेश कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किमी वाली तेज हवा चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जगरगुंडा 2 सेमी, सुकमा 2 सेमी और जगदलपुर 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.
*सरस्वती शिशु मंदिर उच्च मा. विद्यालय पोरथा का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट*
रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम
राजधानी रायुपर में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.






