Chhattisgarh

1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर एसईकेएमसी (इंटक) द्वारा कुसमुण्डा में आयोजित “एक शाम, मजदूरों के नाम” कार्यक्रम हुआ संपन्न

सतपाल सिंह

Jas

1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर एसईकेएमसी (इंटक) द्वारा कुसमुण्डा में आयोजित “एक शाम, मजदूरों के नाम” कार्यक्रम हुआ संपन्न

Home Loan @ 7.45%

दिनांक 01 मई 2026 मजदूर/खनिक दिवस के उपलक्ष्य में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा कुसमुण्डा के आदर्शनगर सामुदायिक भवन में “एक शाम, मजदूरों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्शनगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति द्वारा मजदूर के प्रतीक तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में एसईकेएमसी (इंटक) कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर), महामंत्री राजू लाल सोनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) नें अपने उद्बोधन में 01 मई मजदूर दिवस का महत्त्व साथ ही मजदूर दिवस के बारे में उपस्थित कामगारों एवं आम जन को विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन द्वारा अप्रैल-2026 में कंपनी से सेवा-निवृत्त कर्मचारियों का साल-श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कोरबा से पधारे प्रसिद्ध गायको एवं कुसमुण्डा में लिपिक के पद पर पदस्थ महावीर पटेल द्वारा मजदूर दिवस पर विशेष गाना गाया, साथ ही कुसमुण्डा में डम्पर ऑपरेटर के पद कार्यरत अब्दुल गफ्फार द्वारा सैक्सोफोन इंस्ट्रूमेंट व बांसुरी के वाद्य (Instrumental) म्युजिक से कार्यक्रम मे शमा बाँध दिये, कार्यक्रम में उपस्थित कामगार साथी जो अपने परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल हुये, जिनके द्वारा कहा गया कि “एक शाम, मजदूरों के नाम” कार्यक्रम पहली बार कुसमुण्डा में आयोजित किया गया है, इसकी जितनी तारीफ़ की जाये, कम होगा, कामगारों के लिये ऐसे कार्यक्रम होने चाहिये जिससे हम परिवार सहित उपस्थित होकर एक दिन वीर कोयला कामगारों को याद कर सकें और एक शाम अपने (मजदूर के) नाम जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
उक्त कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर कोरबा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश परसाई, पार्षद नवीन कुकरेजा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे इंटक कुसमुण्डा के पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, नरेश प्रसाद साहू, निर्मल कुमार चंद्रा, उवैश अहमद, मंतोष कुमार, विनय कुमार स्वर्णकार, महेन्द्र पाल यादव, सियाराम साहू, सुनील साहू, शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र कुमार मेहर, शंकर सिंह, हरि महाकुण्ड, सूरज सागर, ललित, अश्वनी साहू, अखिलेश साहू एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम भूमिका रही है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026