Chhattisgarh

बड़ी खबर – ओवरलोडिंग की आड़ में दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

सतपाल सिंह

Jas

बड़ी खबर – ओवरलोडिंग की आड़ में दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Home Loan @ 7.45%

 

 

कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।

· 6 आरोपी गिरफ्तार

· 215 टन कोयला जब्त

· चोरी में प्रयुक्त 3 ट्रेलर + 1 पेलोडर (SDL) जब्त,अपराध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध

गिरफ्तार आरोपियों की सूची..

 

1. रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती टावर मोहल्ला, दीपका, कोरबा

2. सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा

3. मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड

4. सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार (हाल मुकाम: झाबर, दीपका)

5. मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी, म.प्र.

6. अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्डपुर, कोरिया

जब्त वाहनों के नंबर ट्रेलर – CG 10 BX 0792,ट्रेलर – CG 10 BX 8288, ट्रेलर – CG 10 BY 8288, पेलोडर (SDL) – CG 07 CS 2199

 

पूरी घटना का क्रम (विस्तार से):

 

बीते दिनांक 30 अप्रैल 2025 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लादा गया था। इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 168/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वालों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं। सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त घटना से संबंधित कोयला जिनकी भी सहभागिता से आ रहा है, जिसकी भी सहभागिता के माध्यम से ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है तथा जिसके लिए जा रहा था जो भी इस घटना में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026