CG Crime News : विवाह समारोह में दर्दनाक वारदात, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी…

मनेंद्रगढ़ : देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बार शादियों में आपसी विवाद हो जाता है, ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ जिले से सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव की है, यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।
सनकी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






