Chhattisgarh
Mungeli News : लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99% के साथ प्रदेश टॉपर , डिप्टी CM अरुण साव ने दी बधाई

मुंगेली | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष मुंगेली जिले के लोरमी निवासी छात्र अंशुल शर्मा ने 10वीं परीक्षा में 99% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंशुल की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे मुंगेली जिले और लोरमी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, स्कूल और स्थानीय लोगों में जश्न का माहौल है। हर कोई अंशुल की मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने फोन पर अंशुल शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि अंशुल की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।






