Crop Prices Hike: किसानों के लिए झटका… धान की कीमतों में ₹150 की बढ़ोतरी, नई रेट लिस्ट जारी

Crop Prices Hike: खरीफ सीजन 2026 शुरू होने के करीब 24 दिन बाद भी जिले के किसानों को समितियों से बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज निगम ने धान, सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की नई दरें तो जारी कर दी हैं, लेकिन वितरण व्यवस्था अभी तक सुचारु नहीं हो सकी है। रेट तय न होने के कारण पिछले कई दिनों से समितियों में बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। नई दरों में जिले की प्रमुख फसल धान की सभी किस्मों (मोटा, पतला और सुगंधित) के दाम में प्रति क्विंटल 150 रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि दरें जारी होने के बाद भी किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
CG News : गांजा तस्करों की धरपकड़ में DSP की सरकारी गाड़ी चोरी, ऑपरेशन के बीच हुआ बड़ा खेला
आपूर्ति में देरी से बढ़ी चिंता
जिला खेती-किसानी के मामले में अग्रणी माना जाता है। यहां किसान सीजन की शुरुआत में ही आधार और प्रमाणित बीज लेने समितियों में पहुंच जाते हैं। इस बार दरों की घोषणा में देरी के कारण बुवाई प्रभावित होने की आशंका बनी रही।
जल्द पहुंचेगा स्टॉक
बीज निगम के प्रबंधक संदीप सोनकर के अनुसार, अब आधिकारिक दरें जारी हो चुकी हैं और वितरण नए रेट पर ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी समितियों में पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि खरीफ सीजन की बुवाई समय पर पूरी हो सके।
पाली हाईस्कूल में बवाल: प्राचार्य पर व्याख्याता से मारपीट का आरोप, पहले भी विवादों से रहा है नाता
प्रमुख फसलों की नई दरें
धान (मोटा): 3538 प्रति क्विंटल
धान (पतला): 3919 प्रति क्विंटल
धान (सुगंधित): 4800 प्रति क्विंटल
सोयाबीन: 9573 प्रति क्विंटल
मूंगफली: 11900 प्रति क्विंटल
कोदो: 7300 प्रति क्विंटल
रागी: 7229 प्रति क्विंटल
अरहर (नई किस्म): 11369 प्रति क्विंटल
तिल: 20539 प्रति क्विंटल
रामतिल: 12846 प्रति क्विंटल
ढेंचा: 20557 प्रति क्विंटल
नोट: आधार बीज की कीमत प्रमाणित बीज से 100 रुपये अधिक रखी गई है।






