Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

47 चोरी के मामलों में वांछित शातिर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगाया विशेष कैंप

बिलासपुर : शहर में दिनदहाड़े पॉश अपार्टमेंट्स में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 20 दिन तक मेरठ में कैंप कर गिरोह के सरगना ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी इतना शातिर है कि हर बार जेल से छूटते ही नई जगह जाकर बड़ी वारदात करता था।

Home Loan @ 7.45%

CG Crime News : भिलाई में एक और सनसनीखेज हत्या, बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस मेरठ से बिलासपुर आ रही हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम के लिए इनाम की घोषणा की है। मामला 28 सितंबर 2025 का है, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट और मंगला स्थित रियल हेवन में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। चोर बैंक कर्मचारियों जैसे प्रोफेशनल लुक में आए थे, इसलिए गार्ड्स को शक नहीं हुआ। बदमाश 10 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर लेकर फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की स्पेशल टीम बनाई।

CG Suicide News : खेत के पेड़ में डबल सुसाइड, लटकी हुई मिली युवक और महिला की लाशें

टीम ने शहर के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मोबाइल टॉवर डंप डेटा से सुराग जुटाए। जांच में आरोपी की पहचान मेरठ के समयपुर निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली और मेरठ में 20 दिन तक डेरा डाला। आरोपी बार-बार ठिकाना और मोबाइल नंबर बदलकर बचता रहा, लेकिन 24 अप्रैल की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया।ताज मोहम्मद पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 47 से ज्यादा चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। वह गिरोह का मास्टरमाइंड है और हर बार जेल से छूटकर नई जगह वारदात करता था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026