NATIONALभारत

Delhi Zurich Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ से पहले विमान में उठने लगा धुआं, 232 यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Delhi Zurich Flight Fire: दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स में सवार 232 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब टेकऑफ से पहले ही विमान से धुआं उठने लगा। पायलट ने तुरंत टेकऑफ कैंसिल कर दिया और इमरजेंसी में यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

Home Loan @ 7.45%

डूबकर मौत पर हाईकोर्ट सख्त, परिवार को मुआवजा देने के आदेश

टेकऑफ के समय निकलने लगा धुआं

जानकारी के मुताबिक स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की ज्यूरिख जा रही फ्लाइट LX147 रविवार तड़के करीब एक बजे दिल्ली से उड़ाने भरने के लिए तैयार थी। टेकऑफ के दौरान तकीनीकी खराबी आ गई। बताया जाता है कि इंजन में खराबी के चलते लैंडिंग गियर के पोर्ट साइड से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ कैंसिल कर दिया। विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जाम से मिलेगी राहत: देवकीनंदन चौक से महामाया चौक तक बनेगी 80 फीट चौड़ी सड़क

इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों के लिए सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान 6 यात्रियों को हल्की चोट या असहजता के कारण मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी। साथ ही, सभी यात्रियों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026