
कोरबा : जिला साहू संघ, कोरबा द्वारा युवा प्रकोष्ठ को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री खेमलाल साहू को जिला साहू संघ, कोरबा युवा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यालय आदेश क्रमांक 04/26 दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जारी की गई।
CG Weather Today: भीषण गर्मी का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना
जिला साहू संघ के अध्यक्ष मिरिया साहू द्वारा जारी आदेश में श्री खेमलाल साहू से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए समाजहित में संगठन को सुदृढ़ करेंगे तथा नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के खिलाफ याचिका खारिज
संघ द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि नियुक्ति संगठन के प्रति सक्रियता, कार्यकुशलता एवं समर्पण के आधार पर प्रभावशील रहेगी। साथ ही बैठकों एवं कार्यक्रमों में नियमित उपस्थिति को पद की निरंतरता का प्रमुख आधार माना जाएगा। इस नियुक्ति के बाद समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।







