*अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बैठक ग्राम पंचायत सिरली में सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अखिल भारतीय पंचायत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक बीते दिनों जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिरली व रायपुरा में आयोजित किया गया। इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद जैजैपुर ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष श्रीमती सविता मनहर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम पंचायत – सिरली तथा ग्राम- पंचायत – रायपुरा में नये सदस्यों की नियुक्ति की गई। वहीं सभी को उनके दायित्वों के साथ -साथ अखिल भारतीय पंचायत परिषद क़े बारे में ” पूर्ण जानकारी ” दी गई। ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सविता मनहर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ संयोजक लीलुराम केंवट, प्रदेश कार्य वाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार केवट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति यशोदा चंद्रा, सक्ती जिलाध्यक्ष – तोरेन्द्र कुमार मनहर, ब्लॉक -अध्यक्ष श्रीमति सविता मनहर, ब्लॉक उपाध्यक्ष -उषा जुलाहा , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य हेम लाल चंद्रा, लक्ष्मण राम ज़िला – सयोजक सक्ती, ओम प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।






