कोरबा पानी टंकी में चढ़े दो युवक, पुलिस प्रताड़ना का आरोप, नीचे उतारने पब्लिक की लगी भीड़
सतपाल सिंह

कोरबा पानी टंकी में चढ़े दो युवक, पुलिस प्रताड़ना का आरोप, नीचे उतारने पब्लिक की लगी भीड़
कोरबा न्यूज -छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 युवक ने पुलिस पर मारपीट और रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। आज गुरुवार की सुबह दोनों पानी टंकी पर चढ़ गए। उनकी मांग है कि TI को बर्खास्त किया जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड की बात कही है।
पानी टंकी पर चढ़े एक युवक के कहा कि रास्ते से जबरदस्ती उठाकर TI ने हमें जानवरों की तरह हमको मारा हैं, उनको बर्खास्त किया जाए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अफसर युवकों समझाइश देने में जुटे हुए हैं।यह मामला जुआ से जुड़ा हुआ है। इधर इस मामले में TI आरोपों को गलत बताया है। उनका कहन है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे अफसर और ग्रामीण दोनों युवकों को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। युवकों को समझाने में जुटा प्रशासन –
फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम उन्हें सझाइश देने में जुटी हुई है। वहीं, जुए खिलाने के मामले गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को ही पुलिस ने पति घर से गिरफ्तार अपने साथ ले गए। दूसरे दिन दोबारा आकर पति के बारे पूछा, जबकि पुलिसवाले ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। 4 दिन से पति घर नहीं आए हैं। उन्होंने इसका जिम्मेदार पुलिसवालों के बताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। इस मामले में TI प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित करते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।






