Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ
कवर्धा राजपरिवार के मंदिर में चोरी: 10 तोला चांदी का मुकुट गायब, पुलिस जांच में जुटी, आसपास पूछताछ तेज

कवर्धा : कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है.
CG News: अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलवारी का है. मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था.
पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.






