Chhattisgarh

वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई,धमाके के दूसरे दिन भी जारी है मौतों का सिलसिला, मृतकों के नाम.

वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई,धमाके के दूसरे दिन भी जारी है मौतों का सिलसिला, मृतकों के नाम..

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर में हुए बॉयलर में भीषण ब्लास्ट की घटना के दूसरे दिन भी गंभीर रूप से घायल श्रमिकों की मौतों का सिलसिला जारी रहा। बुधवार शाम तक कुल 20 श्रमिकों की मौतों की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 33 श्रमिकों में से ज्यादातर की हालत गंभीर है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के अलावा चार राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के श्रमिक शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 7 श्रमिक पश्चिम बंगाल5 छत्तीसगढ़, झारखंड व उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार के 2 श्रमिक हैं। घायलों को रायगढ़ के फोर्टिस जिंदल, अपेक्स, बालाजी मेट्रो और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार देर रात से बुधवार शाम तक 8 और श्रमिकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन गुरुवार को रायगढ़ जाकर घायलों का हाल जानेंगे। शाम को सक्ती पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के बादअधिकारियों की बैठक लेंगे।

घटना की प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है। इस बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप के वॉटर सप्लाई जॉइंट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे अचानक प्रेशर बढ़ा और जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए और कुछ ही पलों में पूरे प्लांट में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि तीन मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं कई मौतें अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतक श्रमिक के नाम क्रमश: 1. रितेश कुमार, सोनबर्षा भागलपुर बिहार, 2. अमृतलाल पटेल, टुंड्री डभरा सक्ती, 3. ठंडारामलहरे, जमगहन मालखरौदा सक्ती, 4. तरूण कुमार ओझा, रोहराबांध सिंदरी, धनबाद झारखंड, 5. आकिब खान, पैठन दरभंगा बिहार, 6. सुसंता जना, किस्मतबाजकुल, टेथी बारी पूर्वी मिदनापुर पश्चिम बंगाल, 7. अब्दुल करीम, बोका झारखंड, 8. उधब सिंह यादव, खरसिया, रायगढ़ 9. शेख सैफुद्दीन, चानपी, हल्दिया पूर्व मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, 10. पप्पू कुमार पिपरखंड, सोनभद्र, पलामू उत्तर प्रदेश, 11. अशोक फरिहा, झारखंड, 12. मानस गिरी, नारायणदारी, पूर्वी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, 13. ब्रिजेश कुमार, पिपरखंड, सोनभद्र उत्तर प्रदेश, 14. रामेश्वरर महिलांगे, हरदी, विशाल खिरोरा जांजगीर चांपा, 15. कार्तिक महतो, पुरुलिया, पिर्रा पश्चिम बंगाल, 16. नदीम अंसारी, डेफवरघाटा, फगुराम, सक्ती, 17. शिबनाथ मुर्मू, पुरुलिया, पिर्रा पश्चिम बंगाल, 18. चितरंजन डोली, मेदनीपुर पश्चिम बंगाल, 19. दीपांकर सिंह, मेदनीपुर पश्चिम बंगाल, 20. राजू राम, सानभद्र उत्तर प्रदेश।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026