CG Board Result 2026: मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, पिछले साल का रिकॉर्ड जानें

CG Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिलासपुर के दो मूल्यांकन केंद्रों में अब तक 1.5 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। शिक्षकों द्वारा लगातार मूल्यांकन कार्य किया गया, जिससे परिणाम जल्द जारी किए जा सकें।
मई के पहले सप्ताह में आ सकते हैं रिजल्ट
जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है और मई के पहले सप्ताह तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बार 12वीं की एक परीक्षा निर्धारित समय के बाद आयोजित होने के कारण रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है। मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर रोजाना बड़ी संख्या में कॉपियां जांच कराई गईं।
पांचवीं-आठवीं का परिणाम अप्रैल में
कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे। अब इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि पांचवीं और आठवीं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। उनके लिए पुन: परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।
CG Vyapam Update: मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पास करनी है तो कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में हर विषय में – जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग शामिल हैं- कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.53% और कक्षा 12 का 81.87% रहा था। इस बार भी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है।
ICC ODI Rankings में बड़ा उलटफेर, टॉप खिलाड़ियों की रैंकिंग में जबरदस्त बदलाव
क्या-क्या होगा रिजल्ट के साथ जारी?
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी।






