CG में रफ्तार का कहर – तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पति की मौके पर दर्दनाक मौत

CG Accident: सुरसाबांधा-कोपरा के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लोमश पटेल और उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल, जो कि तर्रा निवासी हैं, साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
Chhattisgarh News : महिलाओं के नाम जमीन खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प शुल्क में 50% की बड़ी छूट
जब वे सुरसाबांधा के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी-05/बी/ 4902 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोमश पटेल को मृत घोषित कर दिया।
*वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाया*
वहीं उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।





