Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : महिलाओं के नाम जमीन खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प शुल्क में 50% की बड़ी छूट

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बुधवार को हुए बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प शुल्क में 50% की छूट को भी मंजूरी दी गई. इसके साथ ही राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाने का ऐलान किया.

*वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाया*

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को राज्य में 25 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25% छूट देने पर भी मुहर लगाई गई. बैठक में औद्योगिक भूमि और भवन प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन, उद्योगों के लिए लोन और निवेश के नए रास्ते तलाशने पर भी विचार किया गया.

CG News : बकाया टैक्स पर निगम सख्त, 8 व्यापारिक परिसरों पर जड़ा ताला, लाखों की वसूली का दबाव

सरकार खुद करेगी रेत खनन

राज्य में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने और रेत संकट से निपटने के लिए कैबिनेट में रेत खदानों को सरकारी उपक्रमों के लिए आरक्षित करने का फैसला लेने के साथ ही आपूर्ति संकट कम करने की कोशिश पर भी विचार-मिवर्श किया गया. इसके अलावा, गौण खनिज नियम 2015 में संशोधन, अवैध खनन पर 25 हजार से 5 लाख तक जुर्माना लगाने के प्रावधान के अनुमोदित किया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026