खेल

ICC ODI World Cup 2027: ICC रैंकिंग से तय होगी सीधी एंट्री, जानें कब फाइनल होंगी सभी टीमें

ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इसमें अब करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन अभी ये तय नहीं है कि इस विश्व कप क्रिकेट में कौन कौन सी टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इस बीच आईसीसी रैंकिंग की भी अहम भूमिका होने जा रही है। जो कुछ बड़ी टीमों का खेल खराब कर सकती है, वहीं छोटी टीमों के लिए मौके बन सकते हैं। इस वक्त कई टीमें इस विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की करने में लगी हैं।

CG Weather Alert: कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, बिजली गिरने का भी खतरा

अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक होगा वनडे विश्व कप, 14 टीमें लेंगी इसमें हिस्सा

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप क्रिकेट में 14 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। पिछले कई साल से 10 ​ही टीमें विश्व कप खेल रही हैं, लेकिन अब चार और टीमें बढ़ने वाली हैं। साल 2003 में जिस फॉर्मेट पर विश्व कप खेला गया था, उसकी वापसी होने जा रही है। इसमें सुपर 6 भी होगा, जो विश्व कप में काफी लोक​प्रिय हुआ था, लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। अब आईसीसी ने इसी फॉर्मेट की वापसी का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में विश्व कप के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी वहां चल रही है।

आईसीसी रैंकिंग की टॉप 8 टीमों की होगी डायरेक्ट एंट्री, कट-ऑफ डेट भी आई सामने

आईसीसी की वनडे रैंकिंग जो टॉप 8 टीमें होंगी, उनकी सीधी एंट्री विश्व कप 2027 के लिए हो जाएगी। आईसीसी ने इसकी कट-ऑफ डेट 31 मार्च 2027 रखी है। उस दिन शाम को जो टीमें टॉप 8 में होंगी, उनकी जगह पक्की हो जाएगी। यानी इसका मतलब ये हुआ कि साल 2026 के आखिर और साल 2027 की शुरुआत में जो वनडे मैच और सीरीज खेली जाएंगी, वो काफी अहम हो जाएंगी।

साल 2026 के आखिर और 2027 की शुरुआत में होगी खूब उठापटक

ODI World Cup 2027 के लिए आईसीसी ने 31 तारीख कट-ऑफ डेट रखी है, उस पर दुनियाभर की टीमों की नजर है। जो टीमें 31 मार्च से पहले तक टॉप 8 में होंगी, उनकी कोशिश होगी कि अपनी रैंकिंग रिटेन की जाए, वहीं बाहर रहने वाली टीमें इसमें जगह बनाने की कोशिश करेंगी। साल 2026 के आखिरी में कोई भी बड़ी टीम कमजोर टीमों से वनडे खेलने से बचेंगी, क्योंकि छोटी टीम से हराने पर रैंकिंग और रेटिंग में तेजी से बड़ा नुकसान होता है। हालांकि जो टीमें टॉप 8 में नहीं होगी, वे इस आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर नहीं होंगी, लेकिन उन्हें क्वालीफायर खेलना होगा, जहां से एंट्री आसान नहीं होती।

कुसमुंडा मार्ग में सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू, एक मार्ग बंद होने से लग रहा जाम, कुछ दिनों में मिलेगी थोड़ी राहत..

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें बॉर्डर लाइन पर

वनडे विश्व कप 2027 में खेलने ​के लिए जो भी बड़ी टीम क्वालीफायर में जाएगी, उसे कड़ा मुकाबला करना होगा। इस बार स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और नेपाल जैसी टीमों से उन्हें खेलकर आना होगा। हालांकि अब ये टीमें भी नई नहीं रह गई हैं, इसलिए यहां से जीतकर निकल पाना काफी मुकिश्ल काम होने वाला है। खास तौर पर वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी बजी हुई है। इस वक्त की आईसीसी वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज दसवें नंबर पर है। यानी बॉर्डर के करीब। एक खराब सीरीज इनका खेल खराब कर सकती है। अगर वे टॉप 8 में नहीं पहुंची तो फिर क्वालीफायर खेलना होगा। इस बार की मेजबान टीम साउथ अफ्रीका पहले ही टॉप 8 में है और उसकी एंट्री पहले ही तय है, इसलिए जो टीमें नौवें नंबर तक होंगी, उन्हें एंट्री विश्व कप में मिल जाएगी। लेकिन दसवें नंबर की टीम बाहर हो जाएगी, फिर से उसे दूसरे रास्ते से आना होगा।

क्वालीफायर लीग 2 खेलकर आना होगा, इसके बाद होगा ग्लोबल क्वालीफायर

इस बीच ये भी जान लीजिए कि जो टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाएंगी, उन्हें क्वालीफायर लीग 2 खेलकर और जीतकर आना होगा। यहां से अंक तालिका की टॉप 4 टीमें ग्लोबल क्वालीफायर में जाएंगी। वहां उनका मैच दो फुल मैंबर टीमों से होगा, जो आईसीसी रैंकिंग में पिछड़ गई होंगी।

अभी तक आईसीसी रैंकिंग से इन टीमों की जगह पक्की

अभी तक की बात करें तो टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर है तो उसकी जगह पक्की है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम भी टॉप 3 हैं, यानी उनका भी बाहर होना असंभव जैसा है। पाकिस्तान की बात करें तो टीम बहुत अच्छा तो नहीं किया है, लेकिन टीम टॉप 5 में है, लिहाजा वो भी शायद बाहर नहीं होंगे। इंग्लैंड भी टॉप 8 में है। होस्ट होने के कारण साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम पहले की जगह तय हो चुकी है। उन्हें रैंकिंग की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026