AC Compressor Blast: बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

AC Compressor Blast: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर में हुए तेज ब्लास्ट से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
CG में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौके पर मौत; चालक गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर परफेक्ट सॉल्यूशन नाम की दुकान में यह हादसा हुआ। यह दुकान एसी रिपेयरिंग और संबंधित कार्यों के लिए जानी जाती है। रविवार शाम करीब 6.40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भाई गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं। दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं।





