CG – बलात्कार के बाद महिला की नृशंस हत्या, हुई शिनाख्त, आरोपी सीसीटीवी में कैद

अंबिकापुर : शहर के रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में उसने प्लास्टिक की बॉटल डाल दी थी। पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है।
धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को भयाक्रांत करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली जांजगीर पुलिस के हत्थे
फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इधर महिला के परिजन के आग्रह पर अनोखी सोच संस्था द्वारा शव काअंतिम संस्कार किया गया। अंबिकापुर के सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित झालानुमा मछली दुकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। उसके साथ आरोपी द्वारा दरिंदगी की गई थी। आरोपी द्वारा बलात्कार के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल डाल दी गई थी। युवक की दरिंदगी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।
पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। परिजन द्वारा भी पहचान कर शव को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश जारी है। घटना से पूर्व महिला एक युवक के साथ घूमते सीसीटीवी में कैद हुई है। इस आधार पर पुलिस संदेही की तलाश कर रही है।





