Ambikapur BreakingChhattisgarh

चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर अंबिकापुर के वर्ष 2026-27 नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति.

सी ए नीरज अग्रवालको चैप्टर का कन्वीनर नियुक्त किया गया तो वही सी ए अंकिता अग्रवाल को डिप्टी कन्वीनर का दायित्व सौंपा गया है

अंबिकापुर- चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर अंबिकापुर के वर्ष 2026-27 नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति.सी ए नीरज अग्रवालको चैप्टर का कन्वीनर नियुक्त किया गया तो वही सी ए अंकिता अग्रवाल को डिप्टी कन्वीनर का दायित्व सौंपा गया दोनों ही पदाधिकारी चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र के अनुभवी एवं सम्मानित प्रोफेशनल हैं और अपने कार्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में चैप्टर के माध्यम से प्रोफेशनल डेवलपमेंट, ज्ञानवर्धन तथा सदस्यों के बीच समन्वय को और सशक्त करने की अपेक्षा की जा रही है।चैप्टर के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में सीपीई चैप्टर अंबिकापुर वर्ष 2026-27 में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा प्रोफेशनल उत्कृष्टता एवं नैतिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करेगा।

एवं अंकिता अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन चार्टर्ड अकाउंटेंट की क्या विशेषता है उन्होंने अपने संबोधन में निम्न जानकारी प्रदान की- वित्तीय विशेषज्ञता और अनुपालन: वे सुनिश्चित करते हैं कि सभी वित्तीय लेनदेन सटीक हों और नवीनतम कराधान एवं कानूनी नियमों (जैसे GST, कंपनी कानून) का अनुपालन करें।रणनीतिक व्यवसाय सलाह: CA व्यवसायों को वित्तीय नियोजन (Planning), बजट, लागत प्रबंधन, और नकदी प्रवाह में सुधार करके विकास में मदद करते हैं।जोखिम प्रबंधन और निवेश: वे कंपनियों को वित्तीय जोखिमों से बचाने और बेहतर निवेश निर्णय लेने में सलाह देते हैं।ऑडिट और पारदर्शिता: वे कंपनियों के वित्तीय विवरणों का ऑडिट करते हैं, जिससे निवेशकों और हितधारकों का भरोसा बढ़ता है।आर्थिक नीति में भूमिका: भारत में नीति-निर्माण और आर्थिक विकास में CA की महत्वपूर्ण भूमिका है। संक्षेप में, CA आज के समय में व्यवसायों के लिए न केवल अकाउंटेंट, बल्कि रणनीतिक सलाहकार और वित्तीय भरोसे के स्तंभ हैं।एवं अंत में सभी ने आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की

Aashish Agrawal

Aashish Agrawal is a dedicated and responsible National Correspondant and Director based in Janjgir-Champa district of Chhattisgarh, known for his ground-level reporting and commitment to truthful journalism. With a strong understanding of local issues, he consistently brings forward stories related to public interest, governance, law & order, and social development. He believes in ethical journalism and works tirelessly to highlight the voices of common citizens, ensuring transparency and accountability in society.