*स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर सक्ती में श्रद्धांजलि सभा का बड़ा आयोजन*
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी होंगे शामिल ..

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ।। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कहे जाने वाले जननायक स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के मौके पर 1 अप्रैल 2026 को सक्ती में श्रद्धांजलि सभा का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति आयोजन समिति के गिरधर जायसवाल ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। 1 अप्रैल , बुधवार को सक्ती नगर में हटरी रोड स्थित स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान में जिले भर से कांग्रेसी जन उपस्थित हो कर स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इन पलों में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव तथा जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल ने बताया कि इस विशेष आयोजन में जिले भर से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।





