छत्तीसगढ

*सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल की काव्य रचना साहित्य संगम प्रकाशन की साझा काव्य संकलन जगदीश काब्य में‌ हुई शामिल*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती जिले के ग्राम डोंड़की निवासी सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल की काव्य रचना ‘तुर्री धाम में बसे हमारे शिव’ और ‘गणेश जी’ का प्रकाशन साहित्य संगम बुक्स प्रकाशन की नवीनतम प्रकाशित साझा काव्य संकलन ‘काव्य जगदीश’ में प्रकाशित हुई है। इससे उत्साहित सहायक शिक्षक व कवि जगदीश गबेल ने इसे अपने लिए एक और उपलब्धि बताया है। विदित हो कि‌ डोंड़की- सक्ती निवासी जगदीश गबेल जी काव्य रचना के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। इसके‌ पहले भी उनकी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें शब्दों की महक, काव्य लक्ष्मी, यादो की दुनिया, जागृति, अंतर्मन, शिव की महिमा, अंतस के स्वर, पहले गुरु मां, होली का रंग प्रेम के संग, शुभ विवाह, मैं मानसी, प्यार के रंग में, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, मेरा देश मेरी पहचान, आखरी खत, श्रृंगार रस, मां की महिमा, पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर, छठ पूजा श्रद्धा तप प्रकृति, बोधी बंध, राम आए हैं प्रमुख रचनाएं शामिल हैं।

शिक्षक जगदीश गबेल अपनी साहित्यिक रचनाओं सहित समाजसेवी कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित भी हो चुके हैं जिनमें महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न अवॉर्ड, डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय गौरव अवार्ड , राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक श्री सम्मान, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान, शिखर साहित्य सम्मान, कैफी आजमी स्मृति सम्मान, पंडित जवाहरलाल स्मृति सम्मान , अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान, के.बी.राइटर्स अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य मंच द्वारा श्रेष्ठ कलमकार सम्मान प्रमुख हैं। इतना ही नहीं साहित्य मंचों द्वारा उन्हें सैकड़ों प्रशस्ति पत्र भी मिले हुए हैं।‌ विचार क्रांति साहित्य संस्थान मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय सलाहकार भी हैं । श्री गबेल आगे बताते हैं कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुके हैं। सहायक शिक्षक जगदीश गबेल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाईयों का सिलसिला जारी है। शैक्षिक समन्वयक मदनमोहन जायसवाल संकुल परिवार नंन्दौर खुर्द , संकुल केंद्र खैरा, जागेश्वर प्रसाद गबेल श्याम स्वीट्स बगबुड़वा, अश्वनी गबेल बिलासपुर, नूतन-संजय गबेल राजनांदगांव, नर्सिंग आफिसर सरोजनी गबेल, नरेश गबेल प्रांतीय अध्यक्ष गबेल कुर्मी समाज छत्तीसगढ़, सचिव -अधिवक्ता राहुल गबेल, रवि गबेल मंडल अध्यक्ष भाजपा, डॉ दुर्गा गबेल, डॉ नकुल राम गबेल, पत्रकार योमप्रकाश लहरे व उदय मधुकर, श्रीमती पुष्पा गबेल, पुनीराम गबेल, गजाधर गबेल, मनी राम गबेल जाजंग,भूषण सिदार सहित प्रबुद्धजनों ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026