Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर में गूंजेगा IPL 2026 का शोर, 10 मई को Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians का महा मुकाबला

IPL 2026 in Chhattisgarh: आईपीएल 2026 का खुमार अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में देखने को मिलेगा. रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 2 मुकाबले खेल जाएंगे. एक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 10 मई को खेला जाएगा. तो वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा.

कोरबा में खड़ी कार में अचानक लगी आग, सिविल लाइन इलाके में मची अफरातफरी

RCB ने रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना बनाया होम ग्राउंड

दरअसल, जून 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के बाद हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसलिए आरसीबी ने दो मैच के लिए रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है. बता दें कि इससे पहले साल 2016 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL मैच खेला गया था.

2016 में हुआ था आखिरी आईपीएल मैच

इससे पहले साल 2016 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के दो मैच खेले गए थे. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ यहां घरेलू मैच खेल थे. इसके बाद से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस आईपीएल की वापसी का इंतजार कर रहे थे.

Chhattisgarh News – शराब के लिए भाई बना हैवान, बहन पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में मिली

IPL मैच की तैयारियां तेज

हालांकि आईपीएल 2026 मैचों को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई है. साथ ही वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है, कयोंकि इस मैच में दर्शकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है. गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे मैच देखने का अनुभव और शानदार हो जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026