छत्तीसगढ

*भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही दीनदयाल उपाध्याय योजना : श्रीमती पुष्पा- परदेशी खुंटे*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा- परदेशी खुंटे ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को मिली आर्थिक सहायता को ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के लाखों हितग्राहियों के खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इसी क्रम में सक्ती जिले के 10,766 हितग्राहियों को 10.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा- परदेशी खुंटे ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन भूमिहीन कृषि मजदूरों, वनोपज संग्राहकों एवं पारंपरिक कार्यों से जुड़े परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्राप्त राशि का उपयोग अपनी आजीविका एवं परिवार के विकास में करें।

उन्होंने आगे कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना की जानकारी पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस लाभ से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं एवं आजीविका के साधनों को मजबूत किया जा सके।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026