ChhattisgarhBilaspur NewsHealth and fitnessNATIONAL

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 हजार मुर्गे मुर्गियों की मौत

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 हजार मुर्गे मुर्गियों की मौत

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में संक्रमण मिलने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर संक्रमित पक्षियों के नष्टिकरण, कीटाणुशोधन और निगरानी के निर्देश दिए हैं। मुर्गियों के परिवहन और बिक्री पर नियंत्रण लगाया गया है। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है। जिले में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि ने प्रशासन की।

 6 माह तक खाली रहेगा पोल्ट्री फार्म

बर्ड फ्लू के संक्रमण के बाद संबंधित पोल्ट्री फार्म को एहतियातन 6 माह तक खाली रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में पूरे परिसर का गहन सेनेटाइजेशन किया जाएगा और जैव सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य होने और जोखिम कम होने के बाद ही फार्म में दोबारा मुर्गियां रखने पर विचार किया जाएगा, ताकि भविष्य में संक्रमण की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में संक्रमण पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप रोकथाम और नियंत्रण के उपाय लागू करने के आदेश जारी किए हैं। संक्रमण प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ घोषित कर सभी कुक्कट को नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा दस किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है। कुक्कुट पक्षियों के परिवहन, बिक्री और खरीद पर नियंत्रण के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

5 हजार मुर्गियों की मौत, अंडे भी नष्ट :

बर्ड फ्लू के प्रकोप के चलते जिले में लगभग 5 हजार मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई, जिन्हें संक्रमण फैलने से रोकने के लिए नष्ट किया गया। प्रशासन ने एहतियातन बड़ी मात्रा में अंडों का भी नष्टीकरण कराया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना और अन्य पोल्ट्री फार्मों को सुरक्षित रखना है। प्रभावित क्षेत्रों में सख्त निगरानी और जैव सुरक्ष उपाय लागू किए गए हैं।

निर्देशों का पालन करें : संयुक्त

संचालक, पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवाप गोपाल शरण सिंह तंवर ने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर सभी पोल्ट्री बिक्री केंद्रों पर भी नजर रखा जाएगा। साथ ही दैनिक रिपोट शासन को भेजे जाएंगे। अफवाहों से दूर रहने और कलेक्टर ने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की है इसका पालन कराया जाएगा। साथ ही आगामी 21 दिन तक चिकन न खाने की अपील की है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026