Texas Oil Refinery Blast : टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, आसमान छूती आग-धुएं की लपटें; लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

Texas Oil Refinery Blast : अमेरिकी राज्य टेक्सास के तट के पास सोमवार को एक बड़े तेल रिफाइनरी में महाभीषण विस्फोट हो जाने से आसमान में भयानक आग की लपटें और ऊंचा धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग और धुएं की लपटें सैकड़ों फुट की ऊंचाई तक तांडव करते दिखीं। इसके बाद तेल रिफायनरी के आसपास के निवासियों को घर के अंदर शरण लेने के लिए निर्देशित किया गया। पोर्ट आर्थर में वैलेरो रिफाइनरी में हुए इस विस्फोट में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। यह जगह ह्यूस्टन से लगभग 145 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
JUST IN: Explosion reported at Valero refinery in Port Arthur, Texas. Nearby residents told to shelter in place pic.twitter.com/wjYPyx98PW
— BNO News (@BNONews) March 24, 2026
आग के बाद रिफायनरी में भीषण विस्फोट
मेयर शार्लोट एम. मोसेस ने कहा कि उन्होंने शहर के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। बहुत भयानक विस्फोट हुआ है, हां, लेकिन हम ठीक हैं; सब लोग ठीक हैं। उन्होंने कहा कि वे आग को जितनी जल्दी हो सके बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में तेज उछाल आया है।
770 कर्मचारी करते हैं रिफायनरी में काम
वैलेरो की वेबसाइट के अनुसार, जिस रिफाइनरी में आग लगी, उसमें लगभग 770 कर्मचारी काम करते हैं और यह रोजाना करीब 4,35,000 बैरल तेल की प्रोसेसिंग कर सकती है। यह प्लांट भारी खट्टे कच्चे तेल को गैसोलीन, डीजल और जेट ईंधन में बदलता है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए फोटो और वीडियो में रिफाइनरी से निकलते विशाल धुएं के गुबार और लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ निवासियों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाका सुना और उनकी खिड़कियां हिल गईं। पोर्ट आर्थर शहर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में कहा: “आपकी सुरक्षा के लिए कृपया तब तक वहीं रहें जब तक आपातकालीन कर्मचारी ‘ऑल क्लियर’ घोषित नहीं कर देते।





