CG Crime – दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान; इलाके में सनसनी

CG Crime – जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत जर्वे में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा आरोपी टिमन लाल मनहर 35 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि आरोपी ने 18 मार्च 2026 को शिक्षक देवानंद भारद्वाज 40 वर्ष की जमीन विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।
संजय वन वाटिका में बड़ी लापरवाही: कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चुपचाप जलाए गए शव
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना ने न केवल एक शिक्षक की जान ली, बल्कि अब आरोपी के आत्मघाती कदम ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।





