Chhattisgarhछत्तीसगढ

दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने 6 साल की बेटी पर चाकू से किया हमला, खुद को भी किया घायल

गरियाबंद : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। इसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

खल्लारी रोप-वे हादसा ‘दुखद’: CM साय बोले – जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आरोपी पिता महेंद्र नेताम (उम्र 36 साल) ने पास में ही रखे एक सब्जी काटने के चाकू से बेटी की गर्दन पर वार किया। बेटी की चीख सुनकर उसकी मां तुरंत पहुंची और बीच-बचाव किया। इस दौरान बेटी को गर्दन के बाहरी हिस्से पर चोट आई, जबकि महेंद्र ने खुद के गले को भी चाकू से रेतने की कोशिश की। इस दौरान परिवार ने किसी तरह चाकू छीनकर दोनों को तुरंत गरियाबंद के जिला अस्पताल पहुंचाया।

ईरान का पलटवार! नतान्ज के बाद डिमोना- अराद पर मिसाइल हमले, इजरायल की न्यूक्लियर साइट निशाने पर

डॉक्टर ने बताया कि बेटी की हालत स्थिर है और घाव ऊपरी सतह तक सीमित हैं। पिता के गर्दन में तेज धार का घाव अंदर तक गया था, जिससे खून बह गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर मेकाहार रेफर किया गया। घटना की सूचना गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना को दी। मैनपुर पुलिस ने मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि महेंद्र की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से बिगड़ी हुई थी और आज की यह घटना उसी का परिणाम है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026